खम्हारडीह थाने पहुंचे PCC अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR के विरोध में प्रदर्शन
रायपुर के खम्हारडीह थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर एफआईआर वापस लेने की मांग की।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज शुक्रवार को सीधे खम्हारडीह थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया। उनके थाने पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी वहां एकत्र हो गए और थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।