पंडरिया में 30.74 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन, विधायक भावना बोहरा बोलीं—ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 30 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के कई ग्रामीण और वनांचल गांवों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी और व्यापार, कृषि, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

Mar 14, 2026 - 17:53
 0  7
पंडरिया में 30.74 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन, विधायक भावना बोहरा बोलीं—ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा | पंडरिया।कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन करते हुए 30 करोड़ 74 लाख 81 हजार रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।