खुड़खुड़िया जुए के खिलाफ नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले के थाना नरहरपुर क्षेत्र में पुलिस ने खुड़खुड़िया जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकद राशि सहित जुए का पूरा सामान जब्त किया गया है।

Jan 16, 2026 - 11:27
 0  16
खुड़खुड़िया जुए के खिलाफ नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA.राजेंद्र मांडवी, कांकेर | जिले के थाना नरहरपुर क्षेत्र में अवैध खुड़खुड़िया (जुआ) गतिविधियों के विरुद्ध नरहरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम डब्बीपानी स्थित रंगमंच के पास दबिश देकर खुड़खुड़िया जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 14 जनवरी 2026 की रात्रि को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भ्रमण के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति खुड़खुड़िया चार्ट बिछाकर गोटी घोलते हुए अधिक धन कमाने के लालच में रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरहरपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से 6 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹7,400 नगद, खुड़खुड़िया चार्ट (जिस पर ईंट, पान, चिड़ी, झंडा, मुंडा, हुकुम अंकित था), 6 नग प्लास्टिक गोटी, रेग्जीन फ्लैक्सी एवं काले रंग की रेग्जीन लेदर शीट जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव सोरी (19) निवासी जामगांव, परमेश मंडावी (37), भानुराम मंडावी (46), जोहन सोरी (30) निवासी डब्बीपानी, ब्रह्मदेव उईके (37) निवासी जामगांव डब्बीपानी तथा तुलसीराम नेताम (36) निवासी जामगांव, थाना नरहरपुर जिला कांकेर शामिल हैं।

आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई की गई। चूंकि प्रकरण अजमानतीय है, इसलिए थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 17/2025 दर्ज कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक बुधारूराम मरकाम, प्रधान आरक्षक क्रमांक 66, 316, 583 एवं आरक्षक क्रमांक 1090, 449, 880, 1137, 559, 798 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।