ढाबा संचालक से चाकू की नोक पर लूट, रतनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक से चाकू की नोक पर 4,500 रुपये की लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल चाकू व लाठी बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. विशु तिवारी, बिलासपुर l बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक से चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 4,500 रुपये की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त चाकू और लाठी भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।