मनरेगा बचाओ संग्राम: तातापानी मंडल में कांग्रेस का आंदोलन, मजदूरों ने रोजगार अधिकार की लड़ाई का लिया संकल्प

बलरामपुर ब्लॉक के तातापानी एवं आसपास के ग्राम पंचायतों में कांग्रेस के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया गया। मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों ने रोजगार के अधिकार के लिए खुद संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Jan 25, 2026 - 12:11
 0  8
मनरेगा बचाओ संग्राम: तातापानी मंडल में कांग्रेस का आंदोलन, मजदूरों ने रोजगार अधिकार की लड़ाई का लिया संकल्प

UNITED NEWS OF ASIA.अली खान, बलरामपुर | जिले के तातापानी मंडल में आज मनरेगा को बचाने के लिए एक व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव ने की। कार्यक्रम के अंतर्गत बलरामपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तातापानी, लुरघुट्टा सहित अन्य गांवों में मनरेगा मजदूरों एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा के तहत घटते रोजगार दिवस, भुगतान में देरी और मजदूरों के अधिकारों में कटौती को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण गरीबों के जीवनयापन का मजबूत आधार है। यदि इसे कमजोर किया गया तो गांवों में बेरोजगारी, पलायन और गरीबी और अधिक बढ़ेगी।

कार्यक्रम में शामिल मनरेगा मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि वे अब अपने रोजगार के अधिकार के लिए स्वयं संघर्ष करेंगे। मजदूरों ने दो टूक कहा कि काम, मजदूरी और सम्मान उनका संवैधानिक अधिकार है और उसे छीने जाने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान “मनरेगा बचाओ” के नारे के साथ ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर बलरामपुर ब्लॉक प्रभारी अजय सोनी, मंडल अध्यक्ष जसीम अंसारी, प्रेमसागर सिंह, बुद्धदेव पोया, छोटू बंगाली, राजा चौबे, सुनील गुप्ता, कीर्तन सिंह, राजेश, बिछन, उमेश, अशोक, विनोद, लल्लू, अमरदेव, शिवनारायण, तरुण, बलराम गुप्ता, महेंदर, सुरेश, कमल, भागीरथी, रफेल, सुल्तान, बाबूलाल, अजय, उमेश, मनोज, अजीत, विजय बाखला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि मनरेगा को कमजोर करने की कोशिशें जारी रहीं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह संघर्ष गांव, गरीब और मजदूर के अधिकारों की रक्षा के लिए है, जिसे हर हाल में अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने और मजबूत करने का संकल्प लिया।