बालोद जिले में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक — निर्धारित समय में लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

Nov 14, 2025 - 13:35
Nov 14, 2025 - 18:27
 0  33
बालोद जिले में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक — निर्धारित समय में लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

 

UNITED NEWS OF ASIA. परस साहू, बालोद | बालोद जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों में प्रगति लाने हेतु बैठक आयोजित

सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्धारित समयावधि में लक्ष्य को पूरा करने हेतु दिशा-निर्देश**

बालोद कलेक्टर  दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता एस.के. बंड, बैंकर्स तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिले को प्राप्त लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि—

  • सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के हितग्राहियों के घरों की छतों पर भी प्राथमिकता से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएँ।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता एस.के. बंड ने अवगत कराया कि शासन द्वारा बालोद जिले को 12,000 घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक कुल 4,767 उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इन सभी आवेदनों पर कार्रवाई प्रगति पर है और विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शीघ्र ही सभी पात्र उपभोक्ताओं के घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।