रायपुर निगम जोन-2 की कार्रवाई, गंदगी और प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर 7 दुकानों पर 7,500 रुपये का ई-चालान
रायपुर नगर निगम के जोन-2 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए डस्टबिन नहीं रखने, गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर सात दुकानों के संचालकों पर कुल 7,500 रुपये का ई-चालान किया। साथ ही भविष्य में नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-2 स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सात दुकानों के संचालकों पर कुल 7,500 रुपये का ई-चालान किया। यह कार्रवाई क्षेत्र से प्राप्त जनशिकायतों के आधार पर की गई, जिसमें डस्टबिन नहीं रखने, गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग की शिकायतें मिली थीं।