थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम जमगहन खार में जुआ खेलते 4 जुआड़ी गिरफ्तार, 2800 रुपये व ताशपत्ती जप्त
थाना मालखरौदा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम जमगहन खार में जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 2800 रुपये नगद व ताशपत्ती जप्त की गई। शांति भंग की आशंका पर आरोपियों को न्यायालय भेजकर जेल दाखिल किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA.जी के कुर्रे, सक्ती। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना मालखरौदा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना मालखरौदा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मालखरौदा पुलिस ने ग्राम जमगहन बनडबरी खार में घेराबंदी कर जुआ खेलते चार जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से आरोपियों के कब्जे से कुल 2800 रुपये नगद तथा ताशपत्ती जप्त की गई।
गिरफ्तार जुआड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—
(1) विजय कुमार सिदार पिता सोनू राम सिदार, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम चरौदा, चौकी अड़भार, थाना मालखरौदा।
(2) भुवन लाल चन्द्रा पिता लखन लाल, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम करौआडीह, थाना जैजैपुर।
(3) शिव कुमार सांडे पिता उपाशु सांडे, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम जमगहन, थाना मालखरौदा।
(4) अर्जुन प्रसाद साहू पिता लखुरी प्रसाद साहू, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम चरौदी, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। इसके पश्चात थाना के बाहर रोड किनारे आरोपियों द्वारा गवाहों को धमकाने, झगड़ा करने एवं मारपीट पर उतारू होने की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे शांति भंग होने की आशंका थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु इश्तगाशा क्रमांक 02/2026 धारा 170/126, 135(3) BNSS के अंतर्गत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. कृष्ण कुमार तिवारी, दामोदर जायसवाल, आरक्षक शत्रुघन जांगड़े, नन्ही यादव, महेंद्र कंवर एवं हरीश चंद्र का सराहनीय योगदान रहा।
थाना मालखरौदा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, शराब एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।