श्री रामलला दर्शन योजना से पूरी हुई 69 वर्षीय श्रद्धालु की वर्षों पुरानी इच्छा, अयोध्या और काशी के दर्शन कर हुए भावुक
कबीरधाम जिले के ग्राम खारा निवासी 69 वर्षीय शोभनाथ सोनवानी ने छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी इच्छा पूरी होने जैसा अनुभव बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का माध्यम बन रही है। इसी योजना के तहत कबीरधाम जिले के ग्राम खारा निवासी 69 वर्षीय शोभनाथ सोनवानी की वर्षों पुरानी धार्मिक इच्छा पूरी हुई। उन्होंने अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और भावनात्मक क्षण बताया।