कबीरधाम के एडीएम विनय पोयाम को भावभीनी विदाई, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सीईओ बने
कबीरधाम के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार पोयाम का जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर स्थानांतरण होने पर जिला कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) विनय कुमार पोयाम के जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पद पर स्थानांतरण होने पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।