कबीरधाम जिले के आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
कबीरधाम जिले के शासकीय आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कबीरधाम जिले के युवाओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 जुलाई से 24 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।