कबीरधाम में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 35 दिनों में 143 छापे और 113 प्रकरण दर्ज
कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 35 दिनों में 143 छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान 113 प्रकरण दर्ज किए गए, 145.81 बल्क लीटर अवैध शराब और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा और कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 25 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक आबकारी विभाग ने व्यापक छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।