कबीर नगर में मोबाइल झपटमारी के आरोपियों शहजाद अली एवं सोनू निषाद गिरफ्तार

कबीर नगर पुलिस ने शहर में मोबाइल झपटमारी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले शहजाद अली और सोनू निषाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 13 चोरी किए गए मोबाइल और एक मोटर साइकिल जप्त की गई।

Nov 28, 2025 - 17:36
 0  17
कबीर नगर में मोबाइल झपटमारी के आरोपियों शहजाद अली एवं सोनू निषाद गिरफ्तार

 UNITED NEWS OF ASIA. हसिब अख्तर, रायपुर | कबीर नगर पुलिस ने शहर में मोबाइल झपटमारी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले शहजाद अली (उम्र 30 वर्ष, निवासी रामा भाटा खेल मैदान के पास थाना खमतराई) एवं सोनू निषाद (उम्र 25 वर्ष, निवासी हरदेलाल चौक रावाभांटा) को गिरफ्तार किया।

प्रार्थीया ने दिनांक 07.11.2025 को यदुवंशी चौक हीरापुर से पैदल अपने क्लिनिक ड्यूटी के लिए जाते समय पीछे से आए मोटर साइकिल सवारों द्वारा उसका ओप्पो A3 प्रो मोबाइल झपट्टा मारकर ले जाने की शिकायत की।

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर, प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कुल 13 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी-04, एमएन-3262 जप्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,41,000 रूपये है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।