बाल्मीकि नगर में धारदार चाकू के साथ विनोद राणा उर्फ बठुआ गिरफ्तार
कबीर नगर पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति विनोद राणा उर्फ बठुआ को बाल्मीकि नगर श्मशान घाट के पास गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. हसिब अख्तर, रायपुर | दिनांक 28.11.2025 को थाना कबीर नगर पुलिस टाउन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाल्मीकि नगर श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर छिप रहा था। उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जांच में उसके पास एक लोहे का धारदार चाकू छिपाकर रखा पाया गया। नाम-पता पूछने पर उसने खुद को विनोद राणा उर्फ बठुआ पिता सोम बहादुर राणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी गार्डन के पास लंबा ब्लॉक बाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर, रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 248/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।