ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने कार से 21.5 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। मामले में करीब 16 लाख रुपये का गांजा और वाहन जब्त किया गया है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. योगेश यादव, जशपुर l जशपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टाटा नेक्सन कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।