कबीरधाम में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम - सावन के पहले सोमवार पर भोरमदेव पदयात्रा में सर्व यादव समाज ने लगाया भव्य सेवा स्टॉल

सावन के प्रथम सोमवार पर भोरमदेव पदयात्रा के दौरान सर्व यादव समाज कबीरधाम ने पहली बार विशाल सेवा शिविर लगाकर हजारों शिवभक्तों को जल और फल वितरित किए। शिविर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर सेवा कार्य की सराहना की।

Aug 4, 2026 - 17:03
Aug 4, 2026 - 17:11
 0  4
कबीरधाम में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम - सावन के पहले सोमवार पर भोरमदेव पदयात्रा में सर्व यादव समाज ने लगाया भव्य सेवा स्टॉल

UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्ति का सराबोर सैलाब बुढ़ा महादेव से भोरमदेव तक की 18 किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा पर हज़ारों शिवभक्त रवाना हुए। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच गूंजते इस माहौल में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सर्व यादव समाज कबीरधाम ने एक अनूठी और प्रेरणादायी मिसाल पेश की है।

जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु के मार्गदर्शन और युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ सर्व यादव समाज के द्वारा भोरमदेव मार्ग पर पहली बार सेवा स्टॉल का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ हज़ारों पदयात्रियों को जल और फल वितरित कर उनकी थकान को दूर किया गया।

दिग्गज राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुँचकर बढ़ाया उत्साह युवाओं के इस सेवा भाव और सामाजिक समर्पण की गूँज शासन प्रशासन के गलियारों तक पहुँची। शिविर में शामिल होने और शिवभक्तों की सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के कई नामचीन राजनेता और आला अधिकारी भोरमदेव पहुँचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवा स्टॉल पर छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पूरे जिले के वरिष्ठ राजनेता एवं प्रबुद्ध जनों की भागीदारी रही। छत्तीसगढ़ शासन के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने भी स्टॉल पर पहुँचकर युवाओं के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस धार्मिक और सामाजिक महाकुंभ आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, राज परिवार के युवराज मैकलेश्वर राज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लोकचंद साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि मनीराम साहू, 

पूर्व पार्षद संतोष यादव, कवर्धा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल और विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव का भोरमदेव सेवा स्टॉल पर गर्मजोशी से आगमन हुआ। अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों की पीठ थपथपाई।

वरिष्ठों का मार्गदर्शन और युवाओं की जुझारू टीम इस भव्य आयोजन को सफलता की बुलंदियों तक पहुँचाने में सर्व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मजबूत संबल प्राप्त हुआ। कार्यकारी अध्यक्ष धनीराम यादव, सचिव कनस राम यादव और कोषाध्यक्ष पवन यादव की गरिमामय उपस्थिति ने पूरी टीम का मनोबल बढ़ाया।

इस महा-अभियान को धरातल पर उतारने में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव, उपाध्यक्ष द्वय दिनेश यादव व चंद्रकांत यादव, महामंत्री रूपेश यादव तथा सचिव राकेश यादव, सह कोषाध्यक्ष तुलसी यादव, महासचिव श्याम यादव ने दिन-रात एक कर दिया। इसके साथ ही, समाज के अन्य प्रमुखों और सक्रिय सदस्यों के अथक परिश्रम व सराहनीय योगदान के चलते यह सेवा शिविर कबीरधाम जिले में भाईचारे, सेवा और संस्कृति का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है।