रायपुर: सोसायटी में लिफ्ट हुआ बेकाबू, मां-बेटी की जान बाल-बाल बची, मेंटेनेंस पर उठे सवाल

रायपुर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में देर रात बड़ा हादसा टल गया जब G ब्लॉक में लिफ्ट अचानक बेकाबू होकर ऊपर की ओर चली गई। मां-बेटी लिफ्ट में चढ़ने ही वाली थीं, लेकिन उसी समय वेट मशीन टूटकर गिर गया। घटना सोशल मीडिया पर वायरल है। रहवासियों ने आरडीए पर मेंटेनेंस में लापरवाही के आरोप लगाए।

Nov 26, 2025 - 11:40
 0  30
रायपुर: सोसायटी में लिफ्ट हुआ बेकाबू, मां-बेटी की जान बाल-बाल बची, मेंटेनेंस पर उठे सवाल

 UNITED NEWS OF ASIA. राजधानी रायपुर  | की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस–2 के G ब्लॉक में सोमवार देर रात बड़ा हादसा टल गया जब सोसायटी की लिफ्ट अचानक बेकाबू होकर तेजी से ऊपर की ओर चली गई और उसका वेट मशीन अचानक टूटकर ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दिख रहा है कि एक महिला मंजिल तक जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाती है और जैसे ही लिफ्ट पहुंचती है तथा वह दरवाजा खोलने लगती है, तभी लिफ्ट का संतुलन बिगड़ जाता है।

 गनीमत रही कि तभी मां-बेटी लिफ्ट में चढ़ी नहीं थीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तेज धमाके के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रहवासियों ने आरडीए पर आरोप लगाया है कि सोसायटी की लिफ्ट में लंबे समय से उचित मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। 15 दिन पहले भी लिफ्ट टूटने की घटना हुई थी और लगातार की जा रही शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है, जिसके कारण लगातार ऐसी खतरनाक स्थितियां पैदा हो रही हैं।