रायपुर में 19.10 लाख का गांजा जब्त, ट्रक से तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से 191 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। मामले में पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. रायपुर l रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 19.10 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने ट्रक से 191 किलोग्राम गांजा बरामद कर पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है