संविधान दिवस पर जिला न्यायालय कबीरधाम में प्रस्तावना वाचन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कवर्धा में संविधान दिवस अवसर पर जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालयों में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों व संस्थानों में भी विविध प्रतियोगिताओं व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा | में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2025 को नालसा, सालसा तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम सत्यभामा अजय दुबे के आदेशानुसार जिला न्यायालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला तथा तालुका न्यायालयों के समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण शामिल हुए और सभी ने मिलकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इसी तिथि को आयोजित कार्यक्रम में संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया गया।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों में भी प्रस्तावना वाचन, मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी, जागरूकता गतिविधियाँ, निबंध लेखन, नारा लेखन, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम द्वारा कवर्धा जिले के दो बालक छात्रावासों में विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को संविधान के विभिन्न पहलुओं, बाल शिक्षा, बाल श्रम निषेध एवं पाक्सो कानून से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई