रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण समाप्त

कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा ग्राम ठाठापुर में रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 60–70 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि विधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Nov 28, 2025 - 17:22
 0  15
रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण समाप्त

 UNITED NEWS OF ASIA. कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम ठाठापुर में 24 से 26 नवंबर तक रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया,

जिसमें आसपास के गांवों से 60 से 70 किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  खोमलाल कौशिक तथा विशेष अतिथि सोसाइटी अध्यक्ष  बसंत शर्मा, पूर्व सरपंच  सुदेश सिंह, ग्राम ठाठापुर के सरपंच  गोपाल नेताम एवं  शत्रुघ्न कौशिक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि विशेषज्ञ डॉ. एन.सी. बंजारा एवं डॉ. सी.पी. रहांगडाले ने चना, गेहूं एवं मिलेट्स सहित रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा जल प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि  खोमलाल कौशिक ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन लेने की प्रेरणा दी,

जबकि कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को समय की आवश्यकता बताया। प्रशिक्षण के अंत में किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें प्राकृतिक कृषि अपना