अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिंगरौली में सामूहिक योगाभ्यास, अधिकारियों और नागरिकों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिंगरौली के रामलीला मैदान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं, महिलाओं और स्कूली बच्चों ने योग कर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. आदर्श तिवारी, सिंगरौली l अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिंगरौली जिले में रामलीला मैदान में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, स्कूली बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूक करना था।