नेपानगर का पोस्टमार्टम रूम बदहाल, दरवाजे-खिड़कियां तक नहीं, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
नेपानगर के पोस्टमार्टम रूम की जर्जर स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। भवन में दरवाजे और खिड़कियों का अभाव होने से शवों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।
UNITED NEWS OF ASIA. महेश किनगे, नेपानगर l नेपानगर स्थित पोस्टमार्टम रूम की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वर्षों से जर्जर हालत में पड़े इस भवन में न तो दरवाजों की उचित व्यवस्था है और न ही खिड़कियां सुरक्षित हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने वाले शवों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।