अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कवर्धा में होगा सामूहिक योगाभ्यास, मुख्य अतिथि होंगे विजय शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 21 जून को कवर्धा के पी.जी. कॉलेज डोम में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कवर्धा, 17 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में 21 जून को भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम कवर्धा स्थित पी.जी. कॉलेज डोम में प्रातः 7 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।