इंस्टाग्राम पर नाबालिग के फोटो-वीडियो शेयर करने वाला किशोर पकड़ा, साइबर थाना की कार्रवाई
रायगढ़ साइबर थाना ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो साझा करने के मामले में एक किशोर को पकड़ा है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़ l रायगढ़ में सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े एक गंभीर मामले में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किशोर को पकड़ा है। आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो विभिन्न चैट समूहों में साझा किए थे। मामले में पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और किशोर को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।