इंदिरा नगर में शांति भंग करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजे गए
राजनांदगांव के इंदिरा नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में बसंतपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. नेमिश अग्रवाल, राजनांदगांव l राजनांदगांव जिले के इंदिरा नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में बसंतपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई जिले में अवैध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।