चिखली पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में दो लोगों को न्यायालय में किया पेश
राजनांदगांव जिले की चिखली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया।
UNITED NEWS OF ASIA. नेमिश अग्रवाल, राजनांदगांव lराजनांदगांव जिले के चिखली क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चिखली पुलिस ने शांति भंग करने के प्रयास के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।