राजनांदगांव की महक नरवासे का अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन
राजनांदगांव की युवा क्रिकेटर महक नरवासे का चयन अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। बेंगलुरु में आयोजित ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
UNITED NEWS OF ASIA. नेमिश अग्रवाल, राजनांदगांव l हॉकी की पहचान रखने वाला राजनांदगांव अब क्रिकेट के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जिले की प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी महक नरवासे का चयन अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। महक की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।