इंडिया गेट प्रोटेस्ट: हिड़मा समर्थक नारेबाजी पर 17 प्रदर्शनकारी रिमांड पर, 6 रिहा

दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदूषण विरोध प्रदर्शन के दौरान नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में नारे लगाने वाले 17 आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा, जबकि 6 को रिहा कर दिया। पुलिस ने दो अलग-अलग FIR दर्ज कर कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Nov 25, 2025 - 14:53
 0  34
इंडिया गेट प्रोटेस्ट: हिड़मा समर्थक नारेबाजी पर 17 प्रदर्शनकारी रिमांड पर, 6 रिहा

 UNITED NEWS OF ASIA. दिल्ली के इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण के खिलाफ हुए प्रदर्शन में नक्सली कमांडर माडवी हिड़मा के समर्थन में ‘लाल सलाम’ के नारे लगाए गए।
प्रदर्शन के दौरान हंगामे और प्रतिबंधित नारेबाजी के आरोप में पुलिस ने 23 लोगों को हिरासत में लिया।
पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद 17 प्रदर्शनकारियों को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।
छह प्रदर्शनकारियों को कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार मामले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में FIR दर्ज हुई है।
कर्तव्यपथ थाने की FIR में IPC की धाराएं 74, 79, 105(2), 132, 221, 223 और 6(2) के तहत कार्रवाई की गई।
इस FIR में छह पुरुष प्रदर्शनकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है।
दूसरी FIR पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दर्ज की गई है।

इसमें 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया और धाराएं 223A, 132, 221, 121A, 126(2) और 3(5) लगाई गई हैं।
पुलिस का आरोप है कि प्रदूषण विरोध प्रदर्शन की आड़ में प्रदर्शनकारियों ने नक्सली संगठन और हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी की।
हिड़मा की हाल ही में आंध्र प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में गतिविधियां बढ़ी थीं।