‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने पहुंचीं छात्राएं, पुरन्दर मिश्रा बोले- बच्चों को संस्कार और अच्छी सोच की ओर ले जाना जिम्मेदारी
रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने देवेन्द्र नगर स्थित संत गोविंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। उन्होंने युवाओं को प्रेरणादायी और संस्कारपूर्ण फिल्मों से जुड़ने की अपील की। मिश्रा ने बच्चों और युवाओं के साथ संवाद, विश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया तथा फिल्म को टैक्स फ्री करने के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय के लिए आभार जताया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल के थिएटर में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने संत गोविंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेन्द्र नगर की छात्राओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। इस दौरान उन्होंने युवाओं को मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा और सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्मों को देखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षकगण और अन्य लोग मौजूद रहे।