गुरुकुल पब्लिक स्कूल के 13 अल्पसंख्यक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

कवर्धा के गुरुकुल पब्लिक स्कूल के 13 अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सम्मेलन में सम्मानित किया गया।

Feb 3, 2026 - 18:50
 0  4
गुरुकुल पब्लिक स्कूल के 13 अल्पसंख्यक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। जिले के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल के अल्पसंख्यक समुदाय के तेरह मेधावी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला सिग्नल चौक, कवर्धा में आयोजित किया गया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं पीजीटी हिंदी डॉ. विजय कुमार शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग द्वारा जिला स्तर पर शैक्षणिक सम्मेलन आयोजित कर अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसमें सिक्ख, जैन, मुस्लिम, ईसाई, पारसी तथा बौद्ध समुदाय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मेधावी विद्यार्थियों का इस वर्ष सम्मान किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 9वीं से दर्शना कटारिया और देवांश जैन, कक्षा 10वीं से बुसरा बानो, दर्श याद सिंह पाहुजा और गगनदीप सिंह छाबड़ा, कक्षा 11वीं से समीना बानो, जैनब बानो शेखानी और अनंत कुमार जैन तथा कक्षा 12वीं से अनीश मुटरेजा, हर्षित सिंह पाहुजा, श्रेयांश जैन, मोहम्मद फैजल रजा और तबस्सुम कौसर खान शामिल हैं।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार राय, संस्था के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद भी दिया।