सरस्वती शिशु मंदिर झलमला का वार्षिक उत्सव, डॉ. वीरेन्द्र साहू मुख्य अतिथि रहे
सरस्वती शिशु मंदिर राष्ट्रभक्ति के निर्माण की एक सशक्त पाठशाला: डॉ. वीरेन्द्र साहू
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। सरस्वती शिशु मंदिर, झलमला में हाल ही में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि डॉ. वीरेन्द्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के निर्माण की एक सशक्त पाठशाला है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी रहे हैं और यहां से प्राप्त संस्कार आज भी उनके जीवन पथ का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की निष्ठा, प्रबंधन की दूरदर्शिता और विद्यार्थियों की प्रतिभा यह सिद्ध करती है कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. साहू ने विद्यालय प्रबंधन, आचार्यगण, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।
इस अवसर पर रामजीलाल देवांगन (व्यवस्था), दिलीप राजपूत (अध्यक्ष स्कूल), ओपी चंद्रवंशी (सरपंच), केदार साहू (सरपंच प्रतिनिधि देहरी), योगेश चंद्रवंशी (प्रतिनिधि गोपालभवना), हीराराम चंद्रवंशी (बूथ अध्यक्ष), प्रवीण ठाकुर, भूपेंद्र चंद्रवंशी (सदस्य स्कूल), बालेश वैष्णव, डॉ. शिव चंद्रवंशी, ईश्वरी चंद्रवंशी, मोती साहू, प्राचार्य जितेंद्र चंद्राकर सहित ग्रामीणजन एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।