शांति भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस ने की कार्रवाई
राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
UNITED NEWS OF ASIA. नेमिश अग्रवाल, राजनांदगांव l राजनांदगांव जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गैंदाटोला थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित विवाद और अप्रिय स्थिति को टालने में सफलता मिली है।