दुर्ग में लगातार दूसरे दिन हत्या, जामुल में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत
दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के नारधा में मामूली विवाद के बाद 36 वर्षीय भीषम गायकवाड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
UNITED NEWS OF ASIA. दुर्ग l दुर्ग जिले में लगातार दूसरे दिन चाकूबाजी और हत्या की घटना सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र के नारधा में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मामूली विवाद के दौरान 36 वर्षीय भीषम गायकवाड पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल भीषम को तत्काल कुम्हारी स्थित अपैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।