जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश, मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य अमला अलर्ट
कवर्धा में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बारिश के मौसम में जलजनित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम, आश्रम छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच, कृमि मुक्ति अभियान और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आमजन की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और बार-बार चेतावनी के बावजूद जिन स्थानों पर कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, वहां सख्त कदम उठाए जाएं।