दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की मौत, पति और जेठानी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले में दहेज प्रताड़ना और मारपीट से परेशान होकर नवविवाहिता द्वारा कथित रूप से कीटनाशक सेवन करने के मामले में पुलिस ने पति और जेठानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट के आरोप सही पाए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. हितेश पाण्डेय, जांजगीर चांपा l दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट से परेशान होकर एक नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति और जेठानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से ही महिला को दहेज के नाम पर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।