लिफ्ट देने के बहाने महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार
खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. मनोहर सेन, खैरागढ़ l साल्हेवारा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।