विशेष जनसंपर्क अभियान के तीसरे दिन विधायक अनुज शर्मा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं
धरसींवा विधानसभा के बोहरहीधाम मंडल में विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक अनुज शर्मा ने कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान जारी है। अभियान के तीसरे दिन विधायक अनुज शर्मा ने बोहरहीधाम मंडल के ग्राम नेऊरडीह, बरबंदा, परसुलीडीह और टेकारी का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।