दिल्ली में ज्ञान-दान-ध्यान दिवस के रूप में मनाया जाएगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मोत्सव
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वर्ष अपना जन्मदिन दिल्ली के भारत मंडपम में ज्ञान-दान-ध्यान दिवस के रूप में मनाएंगे। उन्होंने भक्तों से राम नाम का जप करने, हनुमान जी का ध्यान करने और एक बेटी की शिक्षा का संकल्प लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. दिल्ली l बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वर्ष अपना जन्मदिन एक विशेष स्वरूप में मनाने जा रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार जन्मोत्सव बागेश्वर धाम में आयोजित न होकर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। जन्मदिन को ज्ञान-दान-ध्यान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।