शादी कब कर रहे हैं? Gen Z ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, जवाब हुआ वायरल
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 6 अगस्त को Instagram पर Gen Z के साथ Ask Me Anything यानी AMA सेशन किया। इस दौरान छात्रों के आंदोलन, शिक्षा व्यवस्था, महिलाओं की भूमिका, राजनीति और निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे गए। शादी से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। वहीं JPSC छात्र आंदोलन, महिलाओं की भूमिका और BJP के पसंदीदा नेता को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी। Batman से जुड़े सवाल पर उनका मजाकिया जवाब भी चर्चा में रहा।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 6 अगस्त को Instagram पर Gen Z के साथ Ask Me Anything (AMA) सेशन किया। इस दौरान युवाओं और छात्रों ने राहुल गांधी से राजनीति, शिक्षा, महिलाओं की भूमिका, छात्र आंदोलनों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे। राहुल गांधी ने कुछ सवालों के जवाब गंभीरता से दिए, तो कुछ सवालों पर उनका अंदाज हल्का-फुल्का और मजाकिया नजर आया।