IGI एयरपोर्ट पर 111 किलो ड्रग्स जब्त, दिल्ली को ट्रांजिट हब बनाने की साजिश का खुलासा
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पिछले दो महीनों में 111 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय तस्कर दिल्ली को ड्रग्स तस्करी के ट्रांजिट हब के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. देश की राजधानी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों के निशाने पर दिखाई दे रही है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर पिछले दो महीनों के दौरान 111 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इस दौरान विभिन्न मामलों में आठ अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। लगातार हो रही बड़ी बरामदगियों ने सुरक्षा और जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।