2026 का केंद्रीय बजट गरीब, मज़दूर, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट: सावित्री जगत
केंद्रीय बजट 2026 को लेकर सावित्री जगत ने इसे गरीब, मज़दूर, युवा और महिलाओं के हितों को समर्पित बजट बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट को विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम कहा।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर, छत्तीसगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट का सावित्री जगत ने स्वागत करते हुए इसे गरीब, मज़दूर, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है।
सावित्री जगत ने अपने बयान में कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करता है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करता है। बजट में समाज के सभी वर्गों—विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों—की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी व्यापक कार्ययोजना है, जो देश के समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करती है। बजट में किए गए प्रावधान रोजगार, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने वाले हैं।
अंत में सावित्री जगत ने आशा व्यक्त की कि बजट में घोषित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता, दक्षता और ईमानदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ सिद्ध होगा।