भटगांव विधानसभा में 33.64 लाख के विकास कार्य स्वीकृत, यात्री प्रतीक्षालय से लेकर सड़क-पुलिया और स्कूल बाउंड्रीवॉल तक होंगे निर्माण
भटगांव विधानसभा क्षेत्र में SECL के CSR मद से 33.64 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके तहत चार स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय, ग्राम धरमपुर में सीसी सड़क, ग्राम बुंदिया में आरसीसी स्लैब पुलिया और रजकिशोरनगर की प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता बताया है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l भटगांव विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से SECL के CSR मद से क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कुल 33.64 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। स्वीकृत कार्यों में यात्री प्रतीक्षालय, सड़क, पुलिया और स्कूल परिसर में बाउंड्रीवॉल का निर्माण शामिल है।