बसना विधायक कार्यालय में आगामी कार्यशाला को लेकर बैठक, डॉ. संपत अग्रवाल ने दिए जनसंवाद और विकास के निर्देश

बसना विधायक कार्यालय में आगामी कार्यशाला की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को जनसंवाद बढ़ाने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Mar 15, 2026 - 16:40
 0  4
बसना विधायक कार्यालय में आगामी कार्यशाला को लेकर बैठक, डॉ. संपत अग्रवाल ने दिए जनसंवाद और विकास के निर्देश

UNITED NEWS ID ASIA. अमृतेश्वर सिंह बसना। बसना विधायक कार्यालय में आगामी प्रस्तावित कार्यशाला की तैयारियों और क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. संपत अग्रवाल (बसना विधायक एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक) ने की।

बैठक में जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित कार्यशाला केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास की ठोस रूपरेखा तैयार करने का एक मंच बनेगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी कार्यशाला क्षेत्र की उन्नति का रोडमैप तैयार करेगी और विकास कार्यों को नई दिशा देगी।

डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को जनसंवाद को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विधायक कार्यालय को जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करने पर जोर दिया, ताकि जन-समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, सरोज पटेल, मंडल अध्यक्ष गढ़फुलझर नरहरि पोर्ते, पिथौरा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, सांकरा मंडल महामंत्री मनोज बारिक, झाडूराम परमार, गढ़फुलझर मंडल महामंत्री रंजन साहू, प्रहलाद साहू सहित महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नीलांचल सेवा समिति के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में बैठक में भाग लिया। बैठक में आगामी कार्यशाला की तैयारी और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।