वनांचल क्षेत्र चिल्फी–रेंगाखारकला सहित सभी अस्पतालों में समय पर मिले स्वास्थ्य सुविधा: जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू

कबीरधाम जिले में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक में वनांचल क्षेत्रों चिल्फी एवं रेंगाखारकला सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में समय पर डॉक्टर और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने की।

Feb 26, 2026 - 17:56
 0  4
वनांचल क्षेत्र चिल्फी–रेंगाखारकला सहित सभी अस्पतालों में समय पर मिले स्वास्थ्य सुविधा: जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू

UNITED NEWS OF ASIA . कवर्धा | जिले के वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने को लेकर जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक में गंभीर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चिल्फी, रेंगाखारकला सहित जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी जांच एवं उपचार सुविधाएं ग्रामीणों को समय पर उपलब्ध कराई जाएं।