बलरामपुर में कांग्रेस ने मनाई रविशंकर शुक्ल और विद्याचरण शुक्ल की जयंती, स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान की शुरुआत
बलरामपुर में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल की जयंती मनाई। इस अवसर पर नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और बढ़ी हुई बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन अभियान का शुभारंभ किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर l बलरामपुर में जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जनसेवा, लोकतंत्र और विकास के प्रति योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।