आनंदभूमि में बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, हेमसागर-प्रतीक की जोड़ी बनी विजेता
आनंदभूमि सोसायटी रायपुर में गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में हेमसागर गुप्ता और प्रतीक जॉन की जोड़ी ने शौर्य श्रीवास्तव और एडिशन जॉन को लगातार दो मुकाबलों में हराकर खिताब जीता। विजेता जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में अपने सभी छह मुकाबले जीते।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l आनंदभूमि सोसायटी, रायपुर में गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में हेमसागर गुप्ता और प्रतीक जॉन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शौर्य श्रीवास्तव और एडिशन जॉन की जोड़ी को लगातार दो मुकाबलों में हराकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।