गणेशोत्सव में समाजसेवी कुबेर राठी ने सपत्निक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर में गणेशोत्सव के अवसर पर समाजसेवी कुबेर राठी ने धर्मपत्नी मंजू राठी के साथ जगन्नाथ चौक और नेहरू पारा में आयोजित गणेश उत्सव में सहभागिता की। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और महाआरती कर छत्तीसगढ़वासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Sep 23, 2026 - 11:24
 0  2
गणेशोत्सव में समाजसेवी कुबेर राठी ने सपत्निक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाजसेवी कुबेर राठी ने अपनी धर्मपत्नी मंजू राठी के साथ शहर के विभिन्न गणेश उत्सव आयोजनों में सहभागिता की और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कुबेर राठी दंपत्ति ने कोटा स्थित जगन्नाथ चौक में सरस्वती क्लब गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश की झांकी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

इसके बाद कुबेर राठी स्टेशन चौक स्थित नेहरू पारा पहुंचे। यहां श्री श्री जनजागृति गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने सपत्निक भगवान गणेश की आरती की और मोदक एवं दुर्वा अर्पित कर जनकल्याण की कामना की।

मीडिया से चर्चा के दौरान कुबेर राठी ने भगवान गणेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को सनातन परंपरा में प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है। गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भगवान गणेश के आदर्शों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। गणेशोत्सव लोगों को आपसी सद्भाव, समरसता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने भगवान गणेश से रायपुर शहर और पूरे छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

आयोजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने कुबेर राठी एवं मंजू राठी का स्वागत किया। महाआरती के दौरान पंडाल भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आरती में सहभागिता की और गणेशोत्सव की खुशियां साझा कीं।