हाईवे से मवेशी हटाओ या टोल हटाओ, आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने रायपुर में "गाय हटाओ या टोल हटाओ" अभियान के तहत मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने की मांग की है। पार्टी ने सड़क दुर्घटनाओं, किसानों की फसलों के नुकसान और टोल एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में आम आदमी पार्टी ने "गाय हटाओ या टोल हटाओ" अभियान के तहत मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि हाईवे पर मवेशियों के जमावड़े के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।