रायपुर में स्वच्छता अभियान को मिल रहा जनसहयोग, वार्ड 47 में कचरा पृथक्करण को लेकर बढ़ी जागरूकता
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत रायपुर नगर निगम का स्वच्छता जनजागरूकता अभियान लगातार प्रभावी हो रहा है। वार्ड 47 में एमआईसी सदस्य संतोष सीमा साहू स्वयं घर से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग सौंपकर नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में भी लोग कचरा पृथक्करण अपनाकर अभियान को सफल बना रहे हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता जनजागरूकता अभियान को राजधानी में लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छ भारत मिशन शाखा के संयुक्त प्रयासों से शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिक घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखकर सफाई मित्रों को सौंप रहे हैं। इससे कचरा प्रबंधन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होने के साथ स्वच्छता अभियान को भी नई गति मिली है।