महासमुंद में सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना बना चुनौती, कीचड़ और जलभराव से किसान व आमजन परेशान
महासमुंद में लगातार बारिश के कारण कृषि विभाग, बीआरसी, बिहान, उप पंजीयक, जनपद और तहसील कार्यालय तक जाने वाले मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। आम नागरिकों, किसानों और कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से अस्थायी रूप से गिट्टी, मिट्टी या बजरी डालकर मार्ग को सुगम बनाने की मांग की है।
UNITED NEWS OF ASIA. शिखा दास, महासमुंद l महासमुंद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कई सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने वाला मार्ग कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। कृषि विभाग, बीआरसी, बिहान, उप पंजीयक कार्यालय, जनपद और तहसील कार्यालय तक जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह पानी भर गया है और गहरा कीचड़ होने से आम नागरिकों, किसानों तथा कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।